मोदी सरकार की नई मुहिम 'बेटा बचाओ': राहुल गांधी

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। कांग्रेस के वाइस प्रेसडिेंट अब भाजपा पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह मामले में आज फिर राहुल गांधी ने तंज कसा है। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार की 'बेटी बचाओ' मुहिम अब 'बेटा बचाओ' में बदल गई। बता दें कि इस मामले में पूरी भाजपा जय अमित शाह के समर्थन में एकजुट हो गई है परंतु कांग्रेस भी कम हमलावर नहीं हो रही है। राहुल गांधी खुद पूरे अभियान को लीड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी 'शाहजादे' को लेकर दनादन पोस्ट आ रहीं हैं। 

राहुल ने ट्वीट किया, ''गजब का बदलाव, बेटी बचाओ से अब बेटा बचाओ।'' इसके पहले कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट ने अमित शाह के बेटे को शाह-'जादा' बताया। रविवार को राहुल ने ट्वीट में लिखा, ''मोदीजी, जय शाह-'जादा' खा गया। आप चौकीदार थे या भागीदार? कुछ तो बोलिए।

बता दें कि एक न्यूज पोर्टल में बीजेपी प्रेसिडेंट के बेटे से जुड़ी खबर आने के बाद कांग्रेस के कई बड़े नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। जय शाह की कंपनी के बिजनेस पर उठ रहे सवालों को लेकर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से सफाई मांगी है। अमित शाह को बीजेपी प्रेसिडेंट पोस्ट से हटाकर जज कि निगरीनी में जांच कराई जाने की मांग की है।

राजनाथ बोले- जांच की जरूरत नहीं
उधर, दिल्ली में एनआईए हेडक्वार्टर की नींव रखने के लिए पहुंचे होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने कहा, 'अमित शाह के बेटे पर लगे आरोपों का कोई आधार नहीं और इस मामले में किसी जांच की जरूरत नहीं है। ऐसे आरोप समय-समय पर लगते रहते हैं।'

न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट झूठी: जय शाह
बीजेपी और अमित शाह के बेटे ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने कहा कि न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट झूठी और उन्हें बदनाम करने वाली है। इसके बाद जय शाह की ओर से सोमवार को अहमदाबाद में मानहानि केस दर्ज कराया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!