रोहित शर्मा ने बनाया एक और शानदार अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

राजू जांगिड़ | रांची में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में पहले टी20 मैच के दौरान रोहित शर्मा ने नया रिकॉर्ड बनाया। रोहित ने आउट होने से पहले सिर्फ सात गेंद खेली लेकिन फिर भी एक दुर्लभ रिकॉर्ड सेट करने में कामयाब रहे। इस 30 वर्षीय ने खिलाड़ी 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 30 वें छक्का मारा जिसमें से 29 एकदिवसीय मैचों में हैं।

इस साल 30 छक्के के साथ, रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार पांच कैलेंडर वर्षों में 30 और अधिक छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। चोट के कारण काफी कुछ खेल खो जाने के बावजूद मुंबई के खिलाड़ी ने 2013 में सभी प्रारूपों में 36 छक्के और 2014 में 30 छक्के लगाए। 2015 में, इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 38 और 2016 में उससे बेहतर 46 छक्के लगाए।

राँची में नाथन कल्टर-नाइल की गेंद पर छक्का लगाकर, रोहित लगातार पांच वर्षों में 30+ छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने ब्रेन्डन मैकुलम और शेन वाटसन द्वारा लगातार चार वर्षों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। क्रिस गेल, एमएस धोनी और युवराज सिंह लगातार तीन वर्षों में 30+ छक्के लगाने वाले अन्य बल्लेबाज़ हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!