ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय आश्रम में सेवादार की संदिग्ध मौत

Updesh Awasthee
भोपाल। मात्र 1 माह पहले खुदाई से ट्रांसफर होकर भोपाल आए प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के एक सेवदार की अरेरा कालोनी स्थित आश्रम में संदिग्ध मौत हो गई। उसका शव फांसी पर झूलता मिला। पुलिस का कहना है कि शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिल रहा है। कुछ दिनों पहले ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के डर्टी वीडियो का मामला भी सामने आया था। पुलिस ने एक सेवादार को गिरफ्तार किया था जिसके पास वो कथित डर्टी वीडियो था। 

हबीबगंज पुलिस के मुताबिक आश्रम में सेवादार द्वारा फांसी लगाने की सूचना रविवार सुबह मिली थी। मृतक गोविंद प्रसाद राय (65) ग्राम सिकरिया घाट तहसील कुर्रा जिला सागर का रहने वाला था। वह एक माह पहले खुरई स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम से स्थानांतरित होकर भोपाल आया था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात उसकी लाश आश्रम की दालान में बने शेड के एंगल से रस्सी बांधकर बनाई गई फांसी पर झूलती मिली। 

एएसपी धर्मवीरसिंह यादव ने बताया कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है, कि वह संसार से दुखी है। इसलिए स्वेच्छा से आत्हत्या कर रहा है लेकिन कुछ आर्थिक मुद्दों का भी जिक्र किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!