
मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र के अमराई का है। बागसेवनिया पुलिस के अनुसार मूलतः आगरा का रहने वाला 27 वर्षीय सोनू तोमर 15 दिन पहले काम की तलाश में भोपाल आया था। भोपाल में उसकी पत्नी के बड़े भाई रहते हैं। उसकी शादी को चार महीने हुए थे। यहां आने के बाद उसके साले ने एम्स में एक निजी कंस्ट्रेक्शन कंपनी में सोनू को काम पर लगवा दिया। गुरुवार रात उसके साले के बेटे का जन्मदिन था।
पार्टी में उसकी पत्नी ने जमकर डांस किया, जिससे सोनू नाराज हो गया। शुक्रवार रात सोनू का अपनी पत्नी से जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद सोनू की पत्नी अपने भाई के कमरे में चली गई। इस बात से वह और ज्यादा तनाव में आ गया और गुस्से में आकर कमरे में फांसी लगा ली।