MP PCC प्रभारी मोहन प्रकाश हटाए गए, दीपक बने नए प्रभारी

Updesh Awasthee
भोपाल। कांग्रेस हाईकमान ने मप्र कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश की छुट्टी कर दी है। उनकी जगह दीपक बाबरिया को मध्य प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में मोहन प्रकाश का काफी विरोध हो रहा था। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी। प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव चाहते थे कि मोहन प्रकाश बने रहें परंतु उनकी कोशिशें इस फैसले को कुछ समय तक ही टाल पाईं। 

पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी द्वारा आज यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुष्मिता देव को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष तुरंत प्रभाव से नियुक्त करने को आज अनुमति प्रदान कर दी। सुष्मिता को शोभा ओझा की जगह यह जिम्मेदारी दी गयी है। सुष्मिता असम के सिलचर से लोकसभा सदस्य हैं। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष मोहन देव की पुत्री हैं। वह कांग्रेस के प्रवक्ताओं के पैनल में भी शामिल हैं।

सोनिया ने मध्य प्रदेश का प्रभार संभालने वाली एआईसीसी की टीम में भी नयी नियुक्तियों को मंजूरी दी है। पार्टी ने दीपक बाबरिया को मध्य प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। वह मोहन प्रकाश की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी ने जुबेर खान और संजय कपूर को मध्य प्रदेश का प्रभारी सचिव नियुक्त किया। इससे पहले यह जिम्मेदारी राकेश कालिया देख रहे थे।कांग्रेस ने विलास केशवराव औतादे को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवा दल का मुख्य आयोजक नियुक्त किया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!