वाट्स ऐप से लड़की का फोटो निकालकर फर्जी ID बना ली, गिरफ्तार

Updesh Awasthee
भोपाल। साइबर क्राइम पुलिस ने यहां एक छात्र को गिरफ्तार किया है। छात्र ने एक वाट्सएप ग्रुप से लड़की की प्रोफाइल पिक्चर निकाली और फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। फिर वो दूसरी लड़कियों से चैट करने लगा। साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर क्राइम पुलिस ने बताया कि बीते दिनों भोपाल में एक इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ने वाले छात्रा ने थाने में शिकायती आवेदन सौंपा था। आवेदन में बताया गया है कि उसकी फोटो का इस्तेमाल कर कोई व्यक्ति फर्जी फेसबुक आईडी चला रहा है।

पुलिस का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरु की गई। विवेचना के आधार पर छात्रा की फोटो का गलत इस्तेमाल करने वाले आरोपी संजय पटेल पिता महेश प्रसाद उम्र 22 वर्ष निवासी मंडीदीप, को हिरासत में लिया गया।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी संजय पटेल ने बताया कि वह बीए का छात्र है। वह बीते कई वर्षों से लड़कियों की फेसबुक पर लगी फोटोज को सेव करके एक फर्जी आईडी बनाता था। उस फर्जी आईडी में लड़कियों का फोटो लगाकर अन्य लड़कियों से चैटिंग किया करता था। आरोपी संजय का कहना है कि फरियादी कालेज छात्रा की फोटो उसे वाट्स ऐप ग्रुप पर मिली थी। फोटो अच्छी लगने पर उसने फर्जी फेसबुक आईडी में फोटो का इस्तेमाल किया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!