DOCTOR के साथ डेट पर गई थी युवती, गैंगरेप हो गया

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। भारत में लड़कियों की लाइफ स्टाइल काफी चेंज हो गई है। लाइफ में रोमांच के लिए लड़कियां कई बार खतरनाक स्टेप्स उठा लेतीं हैं। ऐसा ही कुछ झारखंड के हजारीबाग के कोरा थाना क्षेत्र में हुआ। युवती ने फेसबुक पर एक डॉक्टर की दोस्ती स्वीकार कर ली। बात बढ़ती गई तो उसके साथ डेट पर भी चली गई। डॉक्टर ने पहले उसे अपने चंगुल में फंसाया फिर होटल में ले जाकर अपने साथियों के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है। 

बता दें कि दुष्कर्म की यह घटना 23 सितंबर की है। पीड़ित युवती का एक डॉक्टर से फेसबुक पर दोस्ती हुई। बातचीत दोस्ती से थोड़ी आगे बढ़ी तो डॉक्टर ने उसे डेट पर बुला लिया। लाइफ में रोमांच के लिए युवती भी डेट पर चली गई। शहर के एक होटल में दोनों कॉफी पी। यहां लड़की की कमजोरी का फायदा उठाते हुए डॉक्टर ने उसे टाटीझरिया घूमने का आॅफर दिया। लड़की इसके लिए भी तैयार हो गई। 

बस फिर क्या था। डॉक्टर समझ चुका था कि लड़की चंगुल में फंस गई है। उसने अपने 2 साथियों को मैसेज कर दिया। कार आगे बढ़ी तो रास्ते में डॉक्टर के दोनों दोस्तों ने भी उन्हे ज्वाइन कर लिया। इसके बाद सभी लोग बगोदर के एक होटल में पहुंचे। युवती इतना सब होने के बाद भी खतरे को भांप नहीं पाई। होटल रूम में तीनों ने मिलकर उसका गैंगरेप कर डाला। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!