BJP के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ने कलेक्टर/एसपी को दिखाया ट्रिपल X वीडियो

Updesh Awasthee
ललित मुदगल/शिवपुरी। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद राठौर के खिलाफ पुलिस केस फाइल किया गया है। आरोप है कि उन्होंने एक दैनिक समाचार पत्र के वाट्सएप ग्रुप में ट्रिपल X वीडियो डाल दिया। इस ग्रुप में कलेक्टर/एसपी समेत जिले के सभी प्रमुख अधिकारी, नेता एवं पत्रकार सदस्य हैं। ग्रुप के सदस्य की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। उल्लेखनीय यह भी है कि भाजपा के जिलाध्यक्ष ने अब तक इस मामले से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत ही नहीं कराया है। 

शिवपुरी के स्थानीय अखबारों में यह मामला सुर्खियां बना है। पत्रकार रोहित मिश्रा पुत्र हरीकृष्ण मिश्रा उम्र 30 वर्ष ने कोतवाली थाने में आरोपी विनोद राठौर के खिलाफ धारा 292, आईटी एक्ट की धारा 67 ए क के तहत मामला दर्ज कराया है। यहां बता दे विनोद राठौर भाजपा में पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। श्री राठौर खुद को सीएम शिवराज सिंह की पत्नि साधना सिंह के खास समर्थक के रूप में प्रचारित करते हैं। इसके साथ ही यह पीडीएस में लीड के संचालक रहे हैं। 

क्या कहते हैं भाजपा के जिलाध्यक्ष
अभी मेने तो वह वीडियो देखा नहीं है फिर भी मे देख लेता हूं। चूंकि विनोद राठौर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य है तो जिला कमेटी इसमें कोई निर्णय नहीं ले सकती। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी समिति ही कोई कार्यवाही करेंगी। 
सुशील रघुवंशी,जिलाध्यक्ष बीजेपी

बता दें कि इस बार भाजपा की ओर से प्रदेश भर में की गईं नियुक्तियों को लेकर काफी विवाद सामने आ रहे हैं। घूस के बदले पद, दागी नेताओं को महत्व, माफिया की नियुक्ति समेत एक मृत व्यक्ति को पदाधिकारी घोषित करने के मामले सामने आ चुके हैं। अब यह नया मामला है। अश्लील फिल्मों का शौकीन भाजपा का प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी है। ना केवल पदाधिकारी है बल्कि जिलाध्यक्ष उसे बचाने और अपनी ही प्रदेश इकाई से मामले को छुपाने की कोशिश भी कर रहे हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!