बाबा गुरमीत राम रहीम के डेरे में मिला हथियारों का जखीरा

Updesh Awasthee
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में सजा हो चुकी है वहीं उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत फिलहाल फरार है। इस बीच राम रहीम के सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। खबरों के अनुसार पुलिस ने एक अभियान के दौरान डेरे से कई राइफल, रिवॉल्वर और गन बरामद की है। खबरों के अनुसार हरियाणा में लगातार डेरा सच्चा सौदा के डेरों से हथियार बरामद होने का सिलसिला जारी है। पुलिस ने एक बार फिर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए डेरे से हथियार बरामद किये हैं। रोहतक की सुनरिया जेल में कैद गुरमीत राम रहीम के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय से पुलिस को भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिला है। इन हथियारों में कई राइफल, रिवॉल्वर और अलग-अलग तरह की बंदूकें शामिल हैं। हरियाणा और पंजाब में अबतक डेरा सच्चा सौदा के कई डेरों और नामचर्चा घरों से हथियार बरामद हो चुके हैं।

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अपील की थी कि जिन लोगों के पास लाइसेंस हथियार है वो जमा करवाए। अब तक पुलिस को 33 हथियार जमा करवाए गए हैं। बाकी जिन्होंने हथियार जमा नहीं करवाए हैं पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। सिरसा डेरे से इतने हथियार बरामद होने से पुलिस भी हैरान है। डेरे से बरामद किए गए हथियारों को पुलिस ने सिरसा के सदर थाने में रखा गया है। पुलिस डेरे से बरामद हुए हथियारों की जांच कर रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में यहां हथियार क्यों जुटाए गए थे।

इससे पहले डेरे की चेयरपर्सन विपसना इंसां ने कहा था कि प्रशासन चाहे तो डेरे में अपना सर्च अभियान चला सकता है। यह उनका काम है। यह बात विपसना ने डेरा प्रबंधन व प्रशासन के बीच हुई बैठक के बाद पत्रकारों से कही। इससे पहले रविवार शाम डेरा प्रबंधन व प्रशासन की उच्चस्तरीय बैठक एसपी कार्यालय में हुई।

डेरा के मुख्य सेवादारों के हवाले किया गया बेशकीमती सामान
गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद उसका बेशकीमती सामान उसके विश्वासपात्रों ने डेरे के मुख्य सेवादारों के हवाले कर दिया, ताकि इसे ठिकाने लगाया जा सके। इस सामान में मर्सिडीज, ऑडी जैसी महंगी गाडिय़ां भी शामिल हैं। सामान और वाहनों को ठिकाने लगाने का काम 25 अगस्त रात से ही शुरू कर दिया गया था। यही विश्वासपात्र अलग-अलग सेवादारों को गाडिय़ां सौंप कर डेरे से बाहर भिजवाते रहे। बता दें कि डेरा प्रमुख के काफिले की गाडिय़ों के अलावा उसके खुद के द्वारा डिजाइन की गई गाडिय़ां और बाइक भी भारी मात्रा में डेरे में मौजूद थे।

पारिवारिक सदस्यों के गैराज में भी रखवाई गाड़ियां
सूत्रों की मानें तो डेरा प्रमुख के परिवार के सदस्यों की कोठी के गैराज में भी कई गाडिय़ां रखवाई गई हैं। इसके अलावा डेरे से बाहर की कॉलोनियों में रहने वाले सेवादार इन गाडिय़ों व बाइकों को पुलिस व अर्धसैनिक बलों की नजरों से बचते हुए अपने-अपने घरों में ले गए। छोटा सामान बैगों और अटैचियों में भरकर छोटी गाडिय़ों में महिलाओं के साथ भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो डेरे से बाहर निकाला गया ज्यादातर सामान और गाडिय़ां डेरा के साथ लगती कालोनियों में भेजा गया है। क्योंकि कॉलोनियों में डेरे के काफी सेवादार रहते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!