3 बच्चों की मां, नाइट पार्टी की शौकीन, नशे में धुत मिली

Bhopal Samachar
भोपाल। राजधानी के आनंद नगर में रहने वाली एक महिला जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है, को नाइट पार्टियों की लत लग गई है। उसने प्राइवेट जॉब इसीलिए ज्वाइन किया ताकि वो पार्टियों में शामिल हो सके। उसे नए नए लोगों के साथ घूमने का शौक है। उनके साथ छककर शराब पीती है और संबंध बनाती है। बीती रात भी वो अपने एक दोस्त के साथ उसकी कार में पार्टी करने निकली थी। महिला ने इतनी शराब पी कि वो धुत हो गई। उसका दोस्त उसे एक निर्माणाधीन मकान में ले गया। उसके बाद क्या हुआ, महिला को भी याद नहीं। सुबह उसकी नींद तब खुली जब पुलिस उसके सामने खड़ी थी। 

कोलार थाना क्षेत्र के सर्वजन कॉलोनी में रविवार सुबह घूमने निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि निर्माणधीन मकान में एक महिला शराब के नशे में धुत अर्द्धनग्न हालत में पड़ी है। पुलिस ने पहुंचकर पूछा तो पता चला कि वह अपने दोस्त के साथ आई है। जहां दोनों ने रात में शराब पी। उसके बाद क्या हुआ, महिला को कुछ पता नहीं। 

हबीबगंज सीएसपी भूपेंद्र सिंह के मुताबिक महिला ने शराब काफी पी रखी थी। महिला पुलिस कर्मियों की मदद से उसे थाने भिजवाया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह आनंद नगर की रहने वाली है। रात में अपने दोस्त के साथ कार से निकली थी। दोनों ने रात में शराब पी थी। उसके बाद दोनों कोलार में एक निर्माणधीन मकान में रुके। उसके बाद क्या हुआ कुछ पता नहीं। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है। महिला एक निजी कंपनी में काम करती है। 

मेरे तीन बच्चे हैं, पति को कुछ मत बताना प्लीज
महिला को लेकर पुलिस कर्मी जब कोलार थाने आ रहे थे तब पुलिस कर्मियों से कह रही थी वह मर्जी से अपने दोस्त के साथ आई थी। वह बोली मैं ठीक हूं। महिला ने पुलिस से कहा कि उसके तीन बच्चे हैं। इसके बारे में उसके पति को जानकारी ना दें। उसने बताया कि वो अक्सर नाइट पार्टियों में जाती है। दोस्तों के साथ शराब पीती है। ऐसा करके उसे अच्छा लगता है। उसके पति और बच्चों को नहीं पता कि वो क्या क्या करती है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!