मध्यप्रदेश के बाबुओं ने BHOPAL में किया प्रदर्शन

Bhopal Samachar
भोपाल। प्रदेश भर के लिपिक आज राजधानी भोपाल के अंबेडकर मैदान में इकट्ठा हुए। प्रदेश के बाबुओं के आंदोलन को मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश मंत्रालय कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश विधानसभा कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश पंचायत सचिव कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश नगर पालिका कर्मचारी संघ सहित अनेक कर्मचारी संगठनों ने समर्थन दिया। 

मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बताया कि अंबेडकर पार्क में लिपिकों की एक बड़ी सभा हुई जिसे कर्मचारी नेता सुधीर नायक मनोज बाजपेई BP तिवारी  महेंद्र शर्मा लक्ष्मी नारायण शर्मा राम नारायण आचार्य राकेश मिश्रा डॉक्टर सुरेश गर्ग मोहन अय्यर विजय रघुवंशी उमाशंकर तिवारी भानुप्रकाश तिवारी आर डी द्विवेदी सुभाष वर्मा जयदीप सिंह चौहान महमूद खान आदि ने संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने सरकार को आगाह किया कि यदि शीघ्र ही लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो आगे बढ़ा आंदोलन किया जाएगा।

आज प्रत्येक जिले से सैकड़ों की तादाद में लिपिक कर्मचारी भोपाल पहुंचे थे। कर्मचारियों की सभा के बाद कर्मचारियों ने एक रैली अंबेडकर पार्क से प्रारंभ की इस रेली  में 24000 कर्मचारियों के हस्ताक्षर युक्त 1 किलोमीटर लंबा ज्ञापन था जिसे कर्मचारी चुनरी के समान हाथ में पकड़े हुए थे और नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी सम्मिलित थे। जैसे ही कर्मचारी अंबेडकर पार्क से मंत्रालय की ओर बढ़े कर्मचारियों को जवाहर भवन के पास पुलिस ने ब्रिकेट्स लगाकर रोक दिया। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। SDM श्री भुवन गुप्ता सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कर्मचारियों के बीच उपस्थित हुए और उन्होंने कर्मचारियों से ज्ञापन लिया इस के बाद रैली को समाप्त कर दिया गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!