चीन की सेना ने लद्दाख से घुसने की कोशिश की, इंडियन आमी ने खदेड़ा

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले से ही चीन ने कहा था कि यदि डोकलाम से भारत की सेना वापस नहीं लौटी तो चीन की सेना किसी और इलाके से भारत में घुस सकती है। आज लद्दाख में यह देखने को मिला। डोकलाम पर तनातनी के बीच चीन ने लद्दाख क्षेत्र के पैंगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे पर घुसने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों ने उसे विफल कर दिया। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार दोनों ओर से कुछ पथराव भी हुए। दोनों ओर के सैनिक घायल हुए हैं। 

लगभग आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच ऐसी स्थिति बनी रही। भारत और चीन के दो-दो सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। यह खबर आ रही है कि चीनी सुरक्षाबल लद्दाख में भारतीय सीमा की ओर घुसना चाहते थे। उसके बाद दोनों ओर से पथराव हुआ। दोनों ओर से जवान घायल हुए हैं। 

आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर सीमा पर तनाव है। डोकलाम को चीन अपना क्षेत्र मानता है, जबकि भारत इसे भूटान का हिस्सा मानता है। भूटान ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि भी की है। डेकलाम को लेकर चीनी मीडिया पिछले डेढ़ महीने से भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहा है। लेकिन भारत ने अपना संयम बना रखा है। भारतीय रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारत हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। चीन डोकलाम में सड़क बना रहा था, भारत ने आपत्ति जाहिर की। इसके बाद ही तनाव जारी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!