राहु-केतु का राशि परिवर्तन: आम आदमी से लेकर सरकारें तक सब प्रभावित होंगे

Updesh Awasthee
17 अगस्त से राहु केतु का राशि परिवर्तन हो रहे हैं किन्हीं पंचांग मॆ 19 अगस्त की तारीख दी गई है लेकिन एक बात निश्चित है की बहुत जल्दी ही विश्व एक बड़ा परिवर्तन देखेगा। कर्क राशि मॆ राहु और मकर मॆ केतु: कर्क राशि को जनता समाज सुख तथा लोक राशि कहा जाय तो सर्वथा उपयुक्त रहेगा। वही मकर राशि को राज्य की राशि कहा जाता है इन दो राशियों मॆ ग्रहण लगाने वाले दो ग्रहों की उपस्थिति काफी उलटफेर करेगी।

कर्क का राहु
कर्क राशि जल, लोक मन, जनमत तथा लोक भावनाओं की राशि है इसमे राहु का आना डेढ़ वर्ष के अंदर किसी बड़ी क्रांति का संकेत दे रहा है। जलीय क्षेत्र या समुद्री क्षेत्र के पास किसी देश या राज्य मॆ बड़ा आंदोलन या क्रांति आकार लेगी। इन देशों मॆ सत्ता सम्बंधी उठापटक तख्तापलट भी हो सकता है।

मकर का केतु
मकर भी जलीय राशि है इस राशि मॆ केतु का आना भी किसी राजसत्ता के अचानक पतन का संकेत है। राजसत्ता और नौकरशाही मॆ भारी उठापटक का योग बनेगा।

सभी राशियों पर प्रभाव
*मेष*-भवन,वाहन,स्थान तथा पद परिवर्तन का योग बनेगा।यह परिवर्तन अच्छी दशा है तो पदोन्नति तथा खराब दशा मॆ पतन के रुप मॆ हो सकता है।
*वृषभ*-पराक्रम वृद्धि का योग। चुनौतीपूर्ण कार्यों मॆ सफलता का योग। महत्वपूर्ण समय विशेष ऊर्जा मिलेगी। भाग्य सम्बंधी कार्यों मॆ रुकावट का योग।
*मिथुन*-आकस्मिक रुप से धनप्राप्ति का योग।आर्थिक क्षेत्र मॆ फेरबदल होगा।संतान पक्ष की चिंता को विवेकपूर्ण ढंग से हल करें।
*कर्क*-सामाजिक क्षेत्र मॆ मान प्रतिष्ठा वृद्धि का योग।परिवार व्यापार मॆ साझीदारों से मतभेद सम्भव।
*सिंह*-स्वास्थय की ओर ध्यान देना होगा व्यर्थ के विवादों तथा अफवाहों से दूर रहें।शत्रु पस्त होंगे विवादित कार्यों मॆ सफलता का योग।
*कन्या*-आर्थिक क्षेत्र मॆ विशेष सफलता का योग।आमदनी के स्त्रोत खास लाभ देंगे।संतान,शिक्षा तथा मित्रों से कष्ट का योग।
*तुला*-मकान,वाहन,पद तथा स्थान परिवर्तन का योग।कर्मक्षेत्र नौकरी तथा व्यापार मॆ विशेष परिवर्तन का योग।
*वृश्चिक*-भाग्य परिवर्तन तथा पराक्रम वृद्धि का योग।राज्य से विशेष लाभ का योग।चुनौतीपूर्ण कार्यों मॆ विशेष सफलता का योग।
*धनु*-विवादित कार्य तथा किसी के गुप्त रहस्य आदि से दूर रहे अन्यथा लेने के देने पडेंगे।कोर्ट,पुलिस तथा अस्पताल के चक्करों से सतर्क रहें।
*मकर*-विवाह,व्यापार तथा साझीदारी के कार्यों मॆ अलगाव के योग।किसी भी समस्या से उबरने के लिये वरिष्ठ लोगो की सलाह लें।
*कुम्भ*-शत्रु पस्त होंगे विवादित कार्यों मॆ सफलता का योग।पुराने मामलों मॆ सफलता प्राप्त होगी।शुभ समय का लाभ मिलेगा।
*मीन*-संतान,शिक्षा आदि मामलों मॆ कष्ट का योग।खानपान पर ध्यान दें।शेयर,सट्टा आदि से दूर रहें।
*विशेष*कर्क राशि मकर राशि वालों के लिये राहु केतु का यह परिवर्तन विशेष फलदायी रहेगा।जिनको राहु या केतु की दशा चल रही है उन्हे इस परिवर्तन के विशेष फल अनुभूत होंगे।जिनका जन्म 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच हुआ है या जिनका जन्म रक्षाबंधन या श्रावण पूर्णिमा को हुआ उनके जीवन मॆ विशेष परिवर्तन दृष्टिगोचर होंगे।
*उपाय*-राहु केतु के दुष्प्रभाव से बचने के लिये कालभैरव गणेश तथा मां दुर्गा की स्तुति विशेष लाभ देती है।
प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!