19 अगस्त तक ग्रहण योग रहेगा, 4 राशियां होंगी सर्वाधिक प्रभावित

Bhopal Samachar
20 अगस्त से पहले इस आकाशमंडल मॆ एक विशिष्ट घटना होने जा रही है। सूर्यदेव का रथ कर्क राशि से सिंह राशि मॆ जा रहा है तथा राहु महाराज की ट्रेन सिंह राशि से कर्क राशि मॆ आएगी। 19अगस्त तक ये दोनो ग्रह एक दूसरे के पास से गुजरेंगे सिंह राशि मॆ 19 अगस्त तक सूर्य राहु सिंह राशि ग्रहण योग रहेगा। यह योग विश्वस्तर मॆ विशिष्ट घटनाओं को जन्म दे सकता है। इस दौरान 4 राशियों के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। वो हैं सिंह, कर्क, धनु एवं मकर। ग्रहण काल इन 4 राशियों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। 

दुनिया के प्रतिष्ठित व्यक्ति या किसी शासक के लिये अप्रिय समय होगा। पूर्वोत्तर राष्ट्र चीन जापान कोरिया आदि के लिये संकटपूर्ण समय हो सकता है। नामी तथा प्रतिष्ठित शासक जैसे अमेरिका, सउदी अरब के लिये भी कठिन समय है। सिंह राशि तथा कर्क राशि के लिये विशेष परिवर्तनकारी समय। सिंह राशि वालो को नाम प्रतिष्ठा आदि का विशेष ध्यान रखना चाहिये। किसी भी कार्य के पहले खास सावधानी बरतना चाहिये। सामजिक क्षेत्र मॆ कोई भी कार्य सोच समझकर करें अन्यथा कष्टपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

कर्क राशि मॆ अंगारक योग
27 अगस्त तक राहु महाराज मंगल के साथ कर्क राशि मॆ रहेंगे इस समय कर्क राशि मॆ अंगारक योग बनेगा। यह योग विश्व स्तर मॆ युद्ध की आशंका को बल देता है। यदि इस समयावधि मॆ शांति या संयम नही बरता गया तो हिन्द महासागर मॆ युद्ध के हालात खतरनाक हो सकते है। कर्क राशि वालो को भी इस समय सोचसमझकर कार्य करना चाहिये अग्नि शस्त्र, विधुत से हानि का योग बन सकता है।

कुल मिलाकर वर्तमान से 25 अगस्त का समय विश्वस्तर पर जनसामान्य के लिये ठीक नही।कर्क और सिंह राशि वालो को विशेष सावधानी बरतना चाहिये। धनु राशि तथा मकर राशि वाले जातक इस समय खास सावधानी बरतें हो सके तो यात्रा आदि के कार्यक्रम को स्थगित करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!