BJP सीएम की सनक: गुरूपूर्णिमा पर महिलाओं से पैर धुलवाए

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। यूं तो भाजपा के मंचों से महिलाओं का काफी सम्मान होता है परंतु झारखंड में भाजपा के दिग्गज नेता एवं सीएम रघुवर दास ने जो कुछ किया वो सुर्खियां बन गया। उन्होंने गुरूपूर्णिमा पर आयोजित एक कार्यक्रम में ना केवल महिलाओं से पैर धुलवाए बल्कि दर्जनों महिलाओं से पैर छुलवाए भी। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने ही उनके पैर छुए। पैर धुलाई तो ऐसे हुई मानो वो कोई देवता हों और महिलाएं उनकी भक्त। 

जमशेदपुर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं से पैर धुलवाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रघुबर दास हाथ जोड़े खड़े हैं और उनके पांव धोती दो महिलाएं नजर आ रही हैं। झारखंड के सीएम रघुबर दास कार्यक्रम में पहुंचे। एक थाल पहले से वहां रखी हुई थी वो उसमें जाकर खड़े हो गए और फिर दो महिलाओं ने विधिवत रघुवर दास के पांव धोए। वो भी ऐसे वैसे नहीं बल्कि गुलाब की पंखुड़ियोंवाले पानी से सीएम रघुबर दास के पांव धोए गए।

अब यह मामला सुर्खियों में आ गया है। लोग भाजपा के संस्कारों पर सवाल उठा रहे हैं। सीएम की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं आया है। झारखंड में भाजपा भी बैकफुट पर है। बता दें कि इससे पहले भाजपा के एक मंत्री ने पुलिस अधिकारी से अपने जूते उठवाए थे। एक महिला मंत्री ने भीख मांग रहे बच्चे को लात मार दी थी। एक अन्य महिला मंत्री भी अपने सुरक्षाकर्मी से जूते उठवातीं कैमरे में कैद हुईं थीं। कुल मिलाकर सत्ता में आने के बाद भाजपा के नेता हों या नेत्रियां। सबके अंदर एक अजीब तरह की सनक दिखाई दे रही है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!