नशे में धुत ASI कुएं में कूद गया

Updesh Awasthee
उदयगढ़। उदयगढ़ थाने पर 08 जुलाई को ज्वाइनिंग व 09 जुलाई की ड्यूटी के बाद से बिना सूचना लगातार गैर हाजिर चल रहे एएसआई कुलदीप मांगीलाल ने बुधवार सुबह कुएं में कूद कर जान देने का नाकामयाब प्रयास किया। घटना के वक्त एएसआई कुलदीप नशे में धुत्त थे। मुकेश सनगरा की बाडी (खेत) स्थित कुएं में एएसआई ने छलांग लगाई तो आस पास के ग्रामीणों ने शौर मचाया और थाना प्रभारी जीएस मावी को सूचना दी। थाना प्रभारी अपने जवानों के साथ तत्काल मौके पर पंहुचे, डायल 100 भी वहां आ गई। 

रस्सी से बांध कर एएसआई कुलदीप को बाहर निकालने के बाद उन्हे सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। प्राथमिक उपचार उपरांत फैफडों में पानी की आशंका के चलते उन्हे जिला चिकित्सालय आलीराजपुर रैफर किया गया वहीं कुलदीप अपनी स्वैच्छा से आलीराजपुर के निजी चिकित्सालय में उपचार करवाने पंहुचे। ग्रामीणों ने बताया कि वे दो तीन दिनो से कुलदीप को कुएं की गीरनी पकड कर लटकते हुए देख रहे थे जबकि आज उन्होने छलांग लगा दी। 

एएसआई कुलदीप डीआरपी लाईन से उदयगढ़ भेजे गए थे। 08 जुलाई को आमद व 09 जुलाई को ड्यूटी के बाद से वे बिना सूचना गैर हाजिर है। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है।
जीएस मावी थाना प्रभारी पुलिस थाना उदयगढ़ 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!