MOBILE छुपाकर रखती थी पत्नि, पति ने हत्या कर दी

Updesh Awasthee
इंदौर। अपने पति से अपना फोन छुपाकर रखने के कारण भोपाल के सर्राफा कारोबारी की बेटी प्राची की इंदौर में उसी के पति ने हत्या कर दी। दोनों की शादी को अभी 1 साल ही हुआ था। प्राची एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद होता रहता था। प्राची अपना मोबाइल अक्सर पति से छुपाकर रखती थी। इसी के चलते गोविंद, प्राची पर शक करता था। विवाद इतना बढ़ा कि बीते रोज गोविंद ने प्राची को बेरहमी से पीटा और चाकुओं से कई वार करके उसकी हत्या कर दी। 

जानकारी के अनुसार, शहर के एरोड्रम इलाके में रहने वाले गोविंद पिता दिनेश की एक साल पहले भोपाल में रहने वाली प्राची से शादी हुई थी। प्राची के पिता की भोपाल में ज्वेलरी शॉप है।  गोविंद ने मंगलवार रात को शराब के नशे में प्राची पर चाकू से कई वार कर दिए। बाद में गोविंद ने बुरी तरह से जख्मी अपनी पत्नी का गला रेत दिया। गोविंद शादी समारोह में फोटोग्राफी करता है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह घर से फरार हो गया। टीआई आरडी कान्वा ने बताया कि आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

श्री कान्वा ने बताया कि दोनों के बीच शादी के बाद से ही विवाद शुरू हो गया था। प्राची अपना मोबाइल फोन लॉक रखती थी। पति गोविंद हमेशा इस बात से नाराज हो जाता था कि वो अपना मोबाइल उसके सामने ओपन क्यों नहीं करती। यह विवाद लगातार जारी था। इस तनाव के कारण दूसरे विवाद भी पनपने लगे थे। शादी की सालगिरह के दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया। गोविंद ने प्राची से अपना फोन ओपन करके देने को कहा। प्राची ने मना कर दिया। यह विवाद बढ़ता चला गया और विनोद ने प्राची की हत्या कर दी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!