WIFE को जुए में हार गया पति, जुआरियों ने किया गैंगरेप, अब बेटी भी दांव पर लगा दी

Updesh Awasthee
इंदौर। शराब और जुए की लत का शिकार एक व्यक्ति ने अपनी पत्नि को ही दांव पर लगा दिया। वो बाजी हार गया। जुआरियों ने घर में घुसकर 3 बेटियों के सामने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं, फिर बेटियों से बाहर निकालकर 3 जुआरियों ने गैंगरेप किया। पति ने धमकी दी है कि अब वो बेटियों को भी दांव पर लगा देगा। पीड़िता अपने पति और उसके जुआरी दोस्तों से बचने के लिए यहां वहां छुप रही है। मंगलवार को कंट्रोल रूम पहुंची महिला ने पति व दो जुआरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

झंडा चौक (राऊ) निवासी 38 वर्षीय महिला के मुताबिक 14 साल पहले वैध कॉलोनी (पीथमपुर) निवासी किशोर से उसकी शादी हुई थी। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। पति को शराब और जुए की लत है। चार साल में वह घर का सामान और जेवर तक जुए में हार गया। कुछ दिन पहले उसने घनश्याम चौकीदार और नौशाद शेख (दौलताबाद) के साथ जुआ खेला और रुपए के साथ मुझे भी दांव पर लगा दिया।

जीतने के बाद आरोपी रुपए वसूलने के लिए घर आने लगे। छह महीने पहले दोपहर 1 बजे तीनों बेटियों के सामने उन्होंने संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर कहा कि उन्होंने मुझे जुए में जीता है। अब उनके साथ रहना पड़ेगा। बदमाशों ने बच्चियों को घर से निकाला और बारी-बारी से ज्यादती की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पति को घटना के बारे में बताया तो बेटी को दांव पर लगाने की धमकी देने लगा। महिला के मुताबिक घटना के बाद उसने मायके और बेटमा में घर बदले। कुछ दिन पहले पति और आरोपी नए घर में आ गए। उन्होंने ज्यादती और बेचने की धमकी दी। एसपी (पूर्व) ने एएसपी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अपहरण कर चर्च में शादी, हाथ पर टैटू बनाया
स्कीम 78 निवासी 20 वर्षीय युवती ने रिचर्ड दास नाम के शख्स पर अपहरण, शादी करने और रेप का आरोप लगाया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी 9 जून को उसका अपहरण कर ले गया और पहले से तैयार विवाह प्रमाण-पत्र पर साइन कराकर फोटो खींच लिए। उसने ज्यादती कर अश्लील वीडियो बनाया। आरोपी ने दायें हाथ पर निकनेम रिची नाम से टैटू बना दिया और कहा- तू अब किसी की नहीं हो सकती।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!