NEEMUCH: पुलिस ने आंसूगैस के गोले फोड़े, किसानों ने छापामार पथराव किया

कमलेश सारड़ा/नीमच। किसान संघ द्वारा किसान आंदोलन स्थगित करने का ऐलान बेअसर रहा। उल्टा किसान आंदोलन हिंसक हो गया। सुबह नीमच मंदसौर हाईवे पर भरभडिया फंटे पर प्रदर्शनकारी किसानों के साथ पुलिस व प्रशासन की झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी किसानों ने वाहनों को रोककर हाईवे पर चक्‍काजाम लगाने की कोशिश की जैसे पुलिस ने रोकना चाहा। 

कोतवाली पुलिस ने इन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस और किसानों में हुई बहस हो गई। प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में पुलिसकर्मी घायल हो गए। भरभडिया फंटे पर चल रहें किसानों आंदोलन में पुलिस ने आक्रोशित किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड दियें जिसें लेकर किसानों में और आक्रोश पनप गया। 

वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्‍तान मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे गयें है। आक्रोशित किसानों और पुलिस के बीच हुए पथराव में पुलिस कर्मी विशाल नरवले घायल हो गए। बताया जा रहा है कि भरभडिया फंटे पर चल रहें किसानों आंदोलन में अब भी किसान अपनी मांग को लेकर जब तक नही मानी जाती उसें लेकर किसान अडें हुए हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!