INDIA: कभी भी आ सकता है बड़ा भूकंप, हिमालय खिसक रहा है

Updesh Awasthee
सुमन सेमवाल/देहरादून। उत्तर में भारत की रक्षा करने वाला हिमालय का 80 किलोमीटर लम्बा हिस्सा उत्तराखंड की तरफ खिसक रहा है। इसकी स्पीड बहुत कम है लेकिन खतरा बरकरार है। कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है। शायद इतना बड़ा कि इतिहास में आज से पहले कभी भारत में ना आया हो। हिमालय अपनी उत्पत्ति के समय से उत्तर से दक्षिण की तरफ खिसक रहा है। यह गति सालाना 40 मिलीमीटर है, मगर हिमालय में एक भूभाग ऐसा भी है, जिसकी गति महज 20 मिलीमीटर प्रति वर्ष है। करीब 80 किलोमीटर लंबाई का यह भूभाग उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी से देहरादून के पास मोहंड क्षेत्र तक फैला है।

वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस क्षेत्र में भूकंपीय फॉल्ट अधिक ढालदार होने से हिमालय की गति कम है और भूगर्भ में भूकंपीय ऊर्जा निरंतर संचित हो रही है। शुक्रवार को संस्थान में हिमालय के फॉल्ट जोन की स्थिति पर आयोजित व्याख्यान के दौरान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. आरजे पेरुमल ने जागरण के साथ यह जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) अध्ययन में जब मुनस्यारी के उत्तर से मोहंड के बीच हिमालय की गति 20 मिलीमीटर प्रतिवर्ष होने की बात सामने आई तो यहां की भूगर्भीय संरचना का भी पता लगाया गया। मुनस्यारी के उत्तर से लेकर मोहंड के बीच चार बड़े फॉल्ट क्षेत्र 10-15 किलोमीटर की गहराई में 70 से 80 डिग्री तक ढालदार स्थिति में हैं। इससे पूरा भूभाग लॉकिंग (अवरुद्ध) जोन की स्थिति में आ गया है।

ऐसे में हिमालय का एक भूभाग तो 40 मिलीमीटर प्रति वर्ष की दर से गति कर रहा है, जबकि दूसरे के 20 मिलीमीटर ही गति करने पर भूगर्भ में तनाव बढ़ रहा है। इस तनाव से कितनी ऊर्जा संचित हो रही होगी, यह कह पाना मुश्किल है। हालांकि इतना तय है कि इससे उच्च तीव्रता वाला भूकंप कभी भी आ सकता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!