GOOGLE ने PRIZE राशि बढ़ाकर 1.28 करोड़ कर दी, 2 साल से कोई नहीं जीत पाया

Updesh Awasthee
'जूडी' नाम के मालवेयर से 3.65 करोड़ एंड्राएड फोन के प्रभावित होने के बाद गूगल ने एंड्रॉएड OS में बग ढूंढने वाले को दिए जाने वाले इनाम को बढ़ाकर 2 लाख डॉलर (1 करोड़ 28 लाख रु.) कर दिया है। साइबर सुरक्षा फर्म चेक प्वाइंट के मुताबिक, प्ले स्टोर से दर्जनों मालवेयर ऐप 45 लाख से 1.85 करोड़ बार तक डाउनलोड किए गए। इनमें से कई मालवेयर ऐप तो कई सालों से प्ले स्टोर पर हैं।

टेक्नोलॉजी वेबसाइट एक्सट्रीमटेक की रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल में मालवेयर और सिक्योरिटी की ज्यादातर घटनाएं पुराने OS बिल्ड वाले फोन में पाई गई है। एंड्रॉएड के लेटेस्ट वर्जन सुरक्षित हैं, खतरा उन ऑपरेटिंग सिस्टम(OS) को है जिसे गूगल ने सालों पहले बनाया था। इसलिए अभी तक गूगल के नए एंड्राएड में कोई भी बग ढूंढकर इनाम पाने में सक्षम नहीं हुआ है।

हालांकि कंपनी ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम्स को और ज्यादा सिक्योर बनाने और ज्यादा से ज्यादा रिसर्चर्स और इंजीनियरों को जोड़ने के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर 2 लाख डॉलर कर दी है। गूगल ने इनाम देने के कार्यक्रम की शुरुआत दो साल पहले की थी। अभी तक कोई भी यह इनाम नहीं जीत सका है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!