
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी की द्वितीय वर्षगांठ के मौके पर पब्लिक बाईक शेयरिंग, साईकिल ट्रेक, स्मार्ट पोल, ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन, जी.आई.एस. पोर्टल, स्मार्ट डस्टबिन, स्मार्ट पार्किंग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर श्री आलोक शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, महापौर श्री आलोक शर्मा, सांसद श्री आलोक संजर, बी.डी.ए. के अध्यक्ष श्री ओम यादव, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री हितेष वाजपेयी, विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, श्री विष्णु खत्री, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बिजेश लूनावत, निगम परिषद अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह चौहान, भोपाल सिटी डवलपमेंट कार्पोरेशन के चेयरमेन एवं जिला कलेक्टर श्री सुदाम खांडे, निगम आयुक्त एवं बी.एस.सी.डी.सी.एल. की कार्यपालक निदेशक श्रीमती छवि भारद्वाज, सी.ई.ओ. श्री चन्द्रमौली शुक्ला, महापौर परिषद के सदस्य श्री कृष्ण मोहन सोनी, श्रीमती आशा जैन, श्री महेश मकवाना, श्री सुरेन्द्र बाड़ीका, श्री दिनेश यादव, श्री केवल मिश्रा, श्री मनोज चौबे, श्रीमती मंजूश्री बारकिया, श्री शंकर मकोरिया, श्री भूपेन्द्र माली सहित अन्य पार्षदगण और निगम अधिकारी मौजूद थे।