'सड़क के गुंडे' की तरह बयान क्यों देते हैं भारत के सेना प्रमुख: कांग्रेस नेता ने कहा

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। भारत के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत लगातार घातक बयानों का शिकार हो रहे हैं। इतिहासकार पार्थो चटर्जी ने मानव ढाल वाले मामले पर सेना प्रमुख की तुलना अंग्रेज अत्याचारी जनरल डायर से की थी। अब कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने उनके बयानों को सड़कछाप गुंडे जैसे बयान बताया है। हालांकि इस बयान के बाद संदीप दीक्षित की सोशल मीडिया पर काफी खिंचाई हो रही है। बयान की आलोचना शुरू होते ही संदीप दीक्षित ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि 'मुझे सच में ऐसा महसूस हुआ कि मैंने गलत कहा है। मैं माफी मांगता हूं और अपना बयान वापस लेता हूं।' जबतक संदीप माफी मांगे तब तक उनके बयान की काफी आलोचना हुई और कांग्रेस की किरकिरी भी। हालांकि कांग्रेस ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया। 

संदीप दीक्षित का पूरा बयान
संदीप दीक्षित ने कहा था कि 'हमारी सेना सशक्त है, पाकिस्तान ऊल-जुलूल की हरकत करता है और बयानबाजी करता है। खराब तब लगता है जब हमारे सेना अध्यक्ष 'सड़क के गुंडे' की तरह बयान देते हैं। पाकिस्तान का क्या है वो माफिया हैं, उनकी फौज में क्या रखा है। हमारे सेना अध्यक्ष ऐसे बयान क्यों देते है। हमारे यहां सभ्यता है, शालीनता है, गहराई है। हमारा देश आदर्श देश है लेकिन हम ऐसी हरकत करें तो ओछी लगती हैं।'

किरन रिजीजू ने किया ट्वीट
इस बयान के साथ ही संदीप सोशल मीडिया और नेताओं के निशाने पर आ गए। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरन रिजीजू ने ट्वीट किया कि 'कांग्रेस पार्टी के साथ दिक्कत क्या है। कांग्रेस की हिम्म्त कैसे हुई कि वो सेना प्रमुख को सड़क का गुंडा बोले।' संदीप दीक्षित से पहले इतिहासकार पार्थो चटर्जी ने मानव ढाल वाले मामले पर सेना प्रमुख की तुलना डायर से की थी। अब संदीप दीक्षित ने उन्हें सड़क का गुंडा कहा हालांकि उन्होंने माफी मांगते हुए अपना बयान वापस ले लिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!