भोपाल में महिला सामाजिक कार्यकर्ता का रेप

Updesh Awasthee
भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता का निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला भोपाल में महिलाओं को सामाजिक हिंसा और अपराधों से बचाने वाली संस्था 'कालीगैंग' की कार्यकर्ता है। पीड़िता की उम्र 27 वर्ष है। आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर है। वो एक प्लॉट दिखाने के बिहाने पीड़िता को घटनास्थल तक ले गया था। पीड़िता अपने लिए एक प्लॉट खरीदना चाहती थी। इसलिए वह भोपाल में एवं उसके आसपास प्लॉट की तलाश कर रही थी। परिवार के किसी परिचित के माध्यम से प्लाट खरीदने के लिए प्रॉपर्टी ब्रोकर से उसकी बातचीत फोन पर हुई। प्रॉपर्टी ब्रोकर ने महिला को ग्राम खेजड़ा में एक प्लॉट दिखाने की बात कही। जिस पर पीड़िता राजी हो गई और प्रॉपर्टी ब्रोकर के बताए अनुसार प्लॉट देखने के लिए वहां पहुंच गई। आरोपी ने प्लॉट देखने के लिए फोन पर निर्माणाधीन मकान में बुलाया। जब महिला वहां पर पहुंच गई तो आरोपी उसे अपने साथ निर्माणाधीन मकान के अंदर ले गया। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करना शुरू कर दिया। 

महिला ने अपने बचाव की काफी कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं माना और उसने उसी निर्माणधीन मकान के अंदर पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर डाला। दुष्कर्म करने के बाद महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी इस पर से प्रॉपर्टी ब्रोकर ने उसे चिल्लाने एवं यह बात किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी दी 

घटना के बाद से ही महिला सदमे में है। वहीं दूसरी ओर महिलाओं का संगठन काली गैंग के सभी सदस्यों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। काली गैंग के सदस्यों का कहना है कि हमारी एक सदस्य के साथ धोखा देकर प्रॉपर्टी ब्रोकर ने दुष्कर्म किया है। 

उसके ऊपर से उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। काली गैंग के सदस्यों ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे। आरोपी को सख्त सजा दिलवाए वरना काली गैंग सड़क पर आकर पुलिस का विरोध करेगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!