शुक्रवार को इंदौर में होगा दवे का अंतिम संस्कार, मोदी होंगे शामिल

NEWS ROOM
केंद्र सरकार में पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का देहांत हो गया है. अनिल माधव को शाम 4 बजे भोपाल ले जाया जाएगा, वहीं शुक्रवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. अनिल दवे का पैतृक गांव भोपाल के पास बड़नगर में है. अनिल दवे के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत संघ और केंद्र सरकार के कई आला नेता मौजूद रह सकते हैं. अनिल दवे के शव को अंतिम दर्शन के लिए भी रखा जाएगा. अभी उनके पार्थिव शरीर को सरकारी आवास पर रखा गया है, जहां पर लोग अंतिम दर्शन कर रहे हैं. वह बुधवार रात तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में मौजूद थे. 

गुरुवार दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को 11 सफदरजंग रोड़ में रखा जायेगा. फिर शाम को भोपाल ले जायेगा पार्थिव शरीर को जहां पार्टी दफ्तर में श्रद्धांजलि के लिए रखा जायेगा. उसके बाद देर शाम अनिल माधव दवे के पार्थिव शरीर को इंदौर में उनके भाई अभय दावे के घर ले जाया जायेगा. कल सुबह 9 बजे इंदौर में अंतिम संस्कार किया जायेगा

नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अनिल दवे के निधन पर दुख जताया. कहा- दोस्त और एक आदर्श साथी के तौर पर अनिल माधव दवे जी की मौत से दुखी हूं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. लोक हित के काम के लिए दवे जी को याद रखा जाएगा. कल शाम ही वे मेरे साथ थे. हमने कुछ पॉलिसी इश्यू पर चर्चा भी की थी. उनका जाना मेरे लिए निजी क्षति है. अनिल माधव दवे 61 साल के थे. वह काफी समय से बीमार थे, और एम्स में भर्ती थे. दवे 5 जुलाई 2016 में केंद्रीय मंत्री बने थे, वह मध्यप्रदेश बीजेपी का बड़ा चेहरा थे
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!