
आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा नेताओं के असली धंधों देह व्यापार, फर्जी व्यापमं भर्ती, आईएसआई एजेंट की दुकान लगा कर बेनकाब किया गया। देह व्यापारी भाजपा नेता, आईएसआई एजेंट भाजपा नेता व शिक्षा माफिया भाजपा नेता का ह्यूमन बैनर पहनकर आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के असली धंधों की दुकान लगाई।
प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और भाजपा को भारतीय जिस्मफरोश पार्टी और भारतीय जासूस पार्टी का नाम भी दे दिया। आम आदमी पार्टी मानती है कि भाजपा का असली चाल चरित्र व चेहरा जनता के बीच बेनकाब हो गया है। राजनीति में सेवा करने की जगह वो सत्ता का दुरुपयोग कभी देह व्यापार में करते हैं, कभी देश की खुफिया जानकारी बेचते हैं तो कभी व्यापमं घोटाला करते हैं।