सोनू निगम की पोस्ट पर कमेंट करने वाले युवक को चाकू मारा | SONU NIGAM CONTROVERSY

Updesh Awasthee
उज्जैन। प्रसिद्ध गायक सोनू निगम की अजान वाली पोस्ट पर मप्र के उज्जैन शहर में खूनी हमला हो गया। यहां एक युवक ने सोनू निगम की पोस्ट का सपोर्ट किया था। शाम होते होते कुछ लोगों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। 

सोनू निगम ने मस्जिद में होने वाली अजान को लेकर विवादित ट्वीट किया था। इसे लेकर सारे देश में सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ ने सोनू का समर्थन किया तो ​कई लोगों ने विरोध भी किया। सबकुछ सोशल मीडिया पर ही चल रहा था परंतु यहां सोशल मीडिया का विवाद जमीन पर उतर आया। शिवम राय नाम के युवक ने सोनू निगम के अजान को लेकर किए ट्वीट के बाद फेसबुक पर लिखा था कि इस सिंगर ने अपने मन की बात कह दी। वह अब आगे से केवल इसी सिंगर के गीत सुनेगा।

शिवम का आरोप है कि बेगमगंज में रहने वाले कुछ युवकों ने उसकी पोस्ट पर आपत्ति ली थी, जिसके बाद दोनों में विवाद काफी बढ़ गया। फेसबुक कमेंट पर विवाद के बाद शिवम अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। आरोप है कि यहां दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने शिवम और उसके दोस्तों पर चाकुओं से हमला कर दिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!