IPL-10 का पहला 100 संजू सैमसन के नाम

पुणे। दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल-10 का पहला शतक जमाया है। संजू ने 41 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था। 62 गेंद पर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। इस शतकीय पारी की बदौलत दिल्ली ने पुणे को 206 रन का लक्ष्य दिया है। स्मिथ पेट की समस्या के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। पिता के देहांत के कारण मनोज तिवारी भी पुणे की तरफ से यह मैच नहीं खेल रहे हैं। 

स्मिथ की जगह फाफ डू प्लेसिस जो जगह मिली है। वहीं डेन क्रिस्टिन की जगह एडम जाम्पा को मौका मिला है। तिवारी जगह राहुल त्रिपाठी को पुणे टीम में शामिल किया गया है।  दिल्ली ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है। कार्लोस ब्राथवेट की जगह कोरी एंडरसन को टीम में जगह मिली है। 

पुणे : अजिंक्य रहाणे, (कप्तान), मयंक अग्रवाल, महेंद्र सिंह धौनी, राहुल त्रिपाठी, फाफ डू प्लेसिस , रजत भाटिया, राहुल चहर, बेन स्टोक्स, एडम जाम्पा, इमरान ताहिर और अशोक डिंडा। 

दिल्ली डेयरडेविल्स : जहीर खान (कप्तान) सैम बिलिंग्स, पैट कमिंस, क्रिस मौरिस, कोरी एंडरसन, आदित्य तारे, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत, अमित मिश्रा और शहबाज नदीम।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !