अटेर उपचुनाव: BSP नेता आरबी सिंह बघेल भाजपा में शामिल

भोपाल। भिंड में प्रभाव रखने वाले बसपा के वरिष्ठ नेता श्री आरबी सिंह बघेल भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस अवसर पर नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रवादी पार्टी के साथ उन्होंने काम करने का निर्णय लिया है। पत्रकार वार्ता में मुरैना महापौर अशोक अर्गल, राधेलाल बघेल, केपीसिंह भदौरिया, अशोक बघेल, उदय अग्रवाल, अर्पित मुद्गल उपस्थित थे।

उन्होंने कहा अटेर के इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी। जनता का अपार समर्थन और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के कारण आज अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा चुनाव, चुनाव होता है। हमारे तरकस में जितने तीर है उतने हम चलायेंगे। कांग्रेस के तरकस में तीर ही नहीं है। कांग्रेस में अब कोई नेता ही नहीं बचा। श्री चौहान ने कहा अधिकारी चुनाव नहीं जिताते हमारे संगठन में तो कार्यकर्ताओं के कारण ही हम चुनाव जीतते है। 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए श्री आरबी सिंह बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की चिंता की जाती है। कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं। कल तक मैंने बसपा का कार्य किया आज से मैं पूर्ण मनोयोग से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अरविन्द भदौरिया को विजयी बनाने के लिए कार्य करूंगा।

इस अवसर पर बघेल के सैकड़ों समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ली। जिसमें बदनसिंह बघेल, नरेशसिंह बघेल, विजयसिंह बघेल, रामवीरसिंह बघेल, मानंसिंह बघेल, महेष बघेल, संतोष बघेल, सुखराम बघेल, सेवाराम बघेल, प्रतापसिंह बघेल सहित अनेक समाज के वरिष्ठ समाज सेवी शामिल थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !