BF से फोन पर बात करती थी विवाहिता, पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी

भोपाल। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वो एक अन्य युवक से लगातार फोन पर बात किया करती थी। इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ परंतु 2 बच्चों की मां ने अपने पति की बात नहीं मानी। गुस्साए युवक ने पत्नी को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। बच्चों को गांव भेजा। फिर हत्या की और लूट की कहानी गढ़कर पुलिस थाने जा पहुंचा। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि बदमाश घर में घुसे ही नहीं थे। 

मिसरोद पुलिस के अनुसार मूलतः लटेरी विदिशा का रहने वाला सौदान सिंह (32) अपनी पत्नी मंगलाबाई (28), बेटा ऋत्विक (5) और बेटी निधि (3) के साथ होशंगाबाद रोड स्थित कौशल नगर में किराए के कमरे में रहता है। वह मजदूरी करता है। शुक्रवार तड़के चार बजे सौदान सिंह मिसरोद थाने पहुंचा और सूचना दी कि उसके घर में बदमाश घुस गए हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो महिला की लाश जमीन पर पड़ी थी। पास में ही एक लोहे की रॉड पड़ी थी।

पड़ोसियों से पूछताछ के बाद हुआ खुलासा
पुलिस ने आरोपी के मकान मालिक और पड़ोसियों से पूछताछ की तो सामने आया कि उनके मकान में रात में ताला लगा रहता था। मकान में बदमाश घुस नहीं सकते हैं। यह भी पता चला कि वह मंगलाबाई के चरित्र पर संदेह करता था। सौदान से पूछताछ की तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा, लेकिन सख्ती करने पर टूट गया। उसने पत्नी की दुपट्टे से गलाघोंटकर पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया।

चार दिन पहले रची हत्या की साजिश
मंगलाबाई की हत्या की साजिश सौदान सिंह ने चार दिन पहले ही रच ली थी। इसके लिए वह बच्चों को अपने गांव लटेरी छोड़ आया था। इस दौरान यहां मौका देखकर गुरुवार रात उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

पत्नी पर शक करता था आरोपी
महिला की हत्या पति ने दुपट्टे से गला घोंटकर की है।उसने गुमराह करने की कोशिश की। पूछताछ के बाद उसने पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया है। वह उसके चरित्र पर संदेह करता था। 
आरबीएस कुशवाह टीआई मिसरोद
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!