BF की शादी में आई युवती ने उसी के घर में सुसाइड कर लिया | LOVE STORY

चतरा/झारखंड। एक युवती ने अपने BF की शादी अटेंड की। BF की वाइफ का स्वागत किया। उसी के घर में रही और सारी रस्मों में हिस्सा लिया लेकिन जैसे ही विवाह की सभी रस्में पूरी हुईं और दूल्हा दुल्हन को लेकर अपनी सुसराल गया। युवती ने BF के घर में ही फांसी लगा ली। 

जानकारी के मुताबिक 18 अप्रैल को राजू रजक की शादी पलामू की बबीता के साथ हुई। शादी में राजू की गर्लफ्रेंड एलोमी भोक्ता अपनी तीन सहेलियों के साथ आई थी। गुरुवार को राजू पत्नी बबीता के साथ ससुराल चला गया। जबकि, एलोमी राजू के घर पर ही थी। दिन में अपनी सहेलियों से एलोमी ने कहा कि 'जब प्यार को नहीं पा सकी तो जी के क्या करूंगी'। इसके बाद वो एक रूम में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर अपने दुपट्‌टे से फंदा बनाकर झूल गई।

जैसे ही एलोमी रूम में घुसी तो सहेलियां शोर करने लगी। अंदर से कुछ आवाज नहीं आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो देखा कि लड़की का शव झूल रहा है। पुलिस ने शव को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। एलोमी की सहेलियों ने बताया कि राजू हजारीबाग में रहकर पढ़ाई करता था। इसी बीच राजू और एलोमी के बीच प्यार हो गया था। राजू की शादी हो जाने से वह डिप्रेशन में चली गई थी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!