सूर्य ग्रह ने राशि बदली, पढ़िए क्या असर होगा आपकी जिंदगी पर | ASTRO

ग्रहराज़ सूर्य अपनी उच्च राशि मेष मे  पहुंच गये है।15 अप्रेल से 15 मई तक सूर्य का भ्रमण अपनी उच्च राशि मे रहेगा।वर्तमान मे सूर्य मंगल की राशि मे स्थित है तथा मंगल महाराज गुरु की दृष्टि मे है शनि महाराज वक्री होकर सूर्य से नवम भाव मे है एक तरह से ग्रहों की स्थिति अत्यंत अनुकूल है।आइये देखते है आने वाला एक माह सभी राशियों के लिये क्या परिणाम देगा विश्वस्तर पर क्या परिणाम होंगे।

*पूर्वोत्तर राज्यों जैसे चीन जापान वियतनाम मे राजकीय सुधारों का योग।
*भारत के पूर्वी राज्य असम बंगाल अरुणाचल प्रदेश मे भी शुभ कार्यों के योग बन रहें है।
*जब भी सूर्य अपनी उच्च राशि मे होता है राज्यपक्ष मजबूत होता है प्रशासनिक कार्यों मे तेजी आती है राज्य पक्ष के कानून तथा योजनाओं के क्रियान्वन मे तेजी आती है।
*लोक स्वास्थय उत्तम होता है।लोगो मे दिनचर्या के प्रति जागरूकता आती है।
*विद्यार्थियों के लिये श्रेष्ठ समय।पिता पक्ष को भी अनुकूल परिणाम मिलते है।

सभी राशियों के लिये परिणाम
*मेष*-राज्यपक्ष अत्यंत बलवान हो गया है।धन योग प्रबल।सभी प्रकार के कार्यों मे सफलता का योग।शुभ समय इसका लाभ उठायें।
*वृषभ*-व्यय भाव मे उच्च राशि का सूर्य व्यय की अधिकता कर सकता है।अहंकारी होने से बचें।उग्रता से बचें।समय सामान्य।
*मिथुन*-लाभ भाव मे सूर्य की स्थिति कार्यों मे सफलता दीलायगी।यात्रा लाभकारी होगी।
*कर्क*-राज्य स्थान का सूर्य मान सम्मान तथा प्रतिष्ठा की वृद्धि करेगा।धन योग प्रबल।प्रतियोगी परीक्षा मे सफलता के योग।शुभ समय।
*सिंह*-मान प्रतिष्ठा वृध्दि के योग राज्य पक्ष से अधिकार प्राप्ति के योग।भूमि भवन सम्बंधी लाभ मिलने के योग।शुभ समय लाभ उठाने के लिये प्रयास करें।
*कन्या*-खर्च की अधिकता से बचें।यात्रा से लाभ मिलेगा।खिलाड़ियों के लिये श्रेष्ठ समय।
*तुला*-सप्तम भाव मे सूर्य कष्टकारी परिणाम दे सकता है अहंकारी होने से बचें थोड़ा बातों को हज़म करेंगे तो लाभ होगा।यात्रा आदि के लिये समय ठीक नही।
*वृश्चिक*-शुभ समय।मान बडेगा।शत्रु पस्त होंगे।राज्य पक्ष से विशेष सफलता के योग।शुभ समय का लाभ लें।
*धनु*-श्रेष्ठ समय मान सम्मान प्राप्ति के योग।भाग्य विशेष लाभ देगा।शत्रु रोग बीमारी ख़त्म होगी।समय का लाभ लें।
*मकर*-जनता मे विवादों से बचेंगे तो लाभ पायेंगे।महत्वपूर्ण कार्य शाम से रात के मध्य पूर्ण करें।
*कुम्भ*-शुभ समय पराक्रम वृद्धि का योग।धन आगमन होगा।सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे।
*मीन*-मान सम्मान वृद्धि का योग।आर्थिक योग प्रबल।भाग्य साथ देगा।वरिष्ठ लोगों की कृपा प्राप्त होगी।
पंडित चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!