TIKAMGARH: सरपंच पति ने मजदूर के साथ शराब पी फिर उसकी पत्नी को रेप कर डाला

Updesh Awasthee
टीकमगढ। जिले के जतारा थाना खेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचयात करमौरा सरपंच पति ने एक सजातीय मजदूर महिला के साथ बलात्कार किया। आरोपी ने पहले पीडिता के पति को शराब पिलाई, इसके बाद समान क्रय करने दुकान पर भेजा, आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर पीडिता के साथ बलात्कार कर दिया। पति के आने पर महिला ने अपने साथ हुये दुष्कर्म के संबंध में बताया। सूचना पर जतारा थाना पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना जतारा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचयात करमौरा में गत दिवस सरपंच पति सीताराम यादव अपने सगे संबंधी नंदकिशोर यादव के घर रात्रि करीब 8 बजे पहुॅचा। साथ में शराब का प्याला ले गया, नंदकिशोर को शराब पिलाई। सरपंच पति ने नंदकिशोर यादव को दुकान से कुछ खाने वाली वस्तु लाने के लिये भेज दिया। ख्यालो में रंगीन सपने देख रहा सरपंच पति ने मौके का फायदा उठाकर उसकी 38 बर्षीय महिला के साथ बलात्कार कर दिया। 

पति के वापिस आने पर पीडिता ने अपने साथ हुये। दुष्कर्म के संबंध में बताया। पीडिता की सूचना पर जतारा थाना पुलिस ने आरोपी सरपंच पति सीताराम यादव के खिलाफ धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलास प्रारंभ कर दी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!