SHAHJAHANPUR: युवक ने पहले युवती का मर्डर किया, फिर खुद को गोली मार ली

Updesh Awasthee
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में आज एक सिरफिरे युवक ने ने पहले पड़ोस में रहने वाली एक युवती की गोली मारकर हत्या की, और इसके बाद खुद को गोली से उड़ा लिया,  दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लगता है परंतु अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारण तलाशे जा रहे हैं। 

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रमेश भारतीय के मुताबिक थाना जलालाबाद के अंतर्गत चंदौरा बहादुरपुर गांव में लालू यादव 24 अपना मोबाइल पड़ोस में ही रहने वाली शिवानी के घर पर चार्जिंग हेतु सुबह लगा गया था जब वह मोबाइल निकालकर घर के बाहर आया तो शिवानी 20 बाहर बैठी अपने भतीजे को खिला रही थी। तभी आरोपी लालू ने शिवानी पर तमन्चे से फायर कर दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

इसके बाद उसने उसी तमंचे से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक युवती की मौत के बाद पूरे गांव में मातम जैसा सन्नाटा पसर गया है। श्री यादव ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है वही पंचनामा भरकर शवो  को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!