PETROL PUMP संचालक ने पत्नी को जिंदा जला डाला

सिरसा/हरियाणा। 15 साल पुरानी शादी का अंत ऐसे होगा, ये किसी ने सोचा भी नहीं था। शादीशुदा ज़िदगी में सब ठीक चल रहा था, लेकिन एक शक और रोकटोक ने सब खत्म कर दिया। साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले पति पत्नी के रिश्ते में कब इतनी कड़वाहट ने ले ली ये शायद उनको भी पता नहीं चला। 

शराब पीने और अवैध संबंधों को लेकर लगातार पत्नी की रोका-टोकी के चलते पेट्रोल पंप संचालक पति राम सिंह ने उसे जिंदा जला कर मार डाला। घटना सिरसा जिले के गांव कागदाना की है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला का शव बुरी तरह जली हुई हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। गांव कंवरपुरा निवासी माया देवी पुत्री महेंद्र सिंह की शादी 15 साल पहले गांव कागदाना निवासी राम सिंह के साथ हुई थी। राम सिंह कागदाना रोड पर एक पेट्रोल पंप का संचालन करता है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !