धमकी के बाद बदले इतिहासकार के विचार: अब MODI सबसे सफल प्रधानमंत्री

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आलोचना करने के कारण धमकियों का शिकार हुए इतिहासकार रामचंद्र गुहा के विचार बदल गए हैं। अब उनके अनुसार नरेंद्र मोदी, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद भारत के तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री हैं। 28 मार्च को गुहा ने बताया था क उन्हे कई धमकी भरे ईमेल मिल रहे हैं। कि 'यदि तुमने नरेंद्र मोदी की बुराई की तो महाकाल तुम्हे सजा देंगे।' इस धमकी के बाद गुहा के बदले हुए विचार सामने आए हैं। गुहा के धमकी वाले बयान को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें | या फिर अपने ब्राउजस में इस हेडलाइन को कॉपी करके सर्च करें: ( MODI की बुराई की तो महाकाल सजा देंगे: इतिहासकार को मिली धमकी )

जानेमाने इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा है कि सफल प्रधानमंत्री के रूप में जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मोदी का ही नाम आएगा। इतिहासकार ने रेखांकित किया कि 66 वर्षीय इस नेता का "करिश्मा" और "प्रभाव" जाति-धर्म की सीमा लांघ चुका है। नई दिल्ली में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के इंडिया समिट में 58 वर्षीय गुहा ने प्रधानमंत्री मोदी की विशेषताओं को रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रभाव और उनकी विस्तृत भारतीय दृष्टि ने उन्हें उसी राह पर ला खड़ा किया है जहां नेहरू और उनकी बेटी इंदिरा गांधी थीं।

29 मार्च को बदल गए थे विचार
एक दिन पहले बुधवार को गुहा ने कहा, "हम ऐसे समय में जी रहे हैं जब नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री बनने की राह पर हैं या बन चुके हैं। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें प्रभाव के लिहाज से आप नेहरू और इंदिरा के स्थान पर रख सकते हैं। प्रभाव के साथ ही उनकी भारतीय दृष्टि भी देश की सीमा के पार जाती है।"

अपनी बात स्पष्ट करते हुए इतिहासकार ने कहा कि नेहरू और इंदिरा के बाद के किसी प्रधानमंत्री के पास ऐसा प्रभाव नहीं दिखा। इसके अलावा न तो संयम न ही वह करिश्मा ही पाया गया जो जाति, भाषा, क्षेत्र की सीमा लांघ सके। भारतीय राजनीतिक इतिहास पर व्याख्यान देते हुए गुहा ने उल्लेख किया कि जाति व्यवस्था और महिलाओं के साथ भेदभाव दो निर्विवाद सत्य हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय उपमहादेश में दोनों बड़े धर्मों इस्लाम और हिंदू में महिलाओं के साथ गंभीर भेदभाव किया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!