कांग्रेसी दिग्गज पी चिरंबरम ने भी MODI का लोहा माना

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस के नेता भी मान रहे हैं कि पीएम मोदी की लोकप्रियता देश में काफी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने चुनाव नतीजों के बाद आज कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की पकड़ पूरे देश में है और वह देश के सबसे प्रभावशाली नेता हैं, यह साबित हो गया है। बता दें कि पी चिदंबरम कांग्रेस के हवा हवाई नेता नहीं हैं। उनका एक एक शब्द कई मायने रखता है। वो बड़ा नापतौल कर बोलते हैं और बेवजह बयान जारी करके सुर्खियों में आने के शौकीन भी नहीं हैं। अत: चिदंबरम की टिप्पणी मायने रखती है। 

चिदंबरम ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने यह साबित किया है कि पीएम मोदी देश में सबसे ताकतवर नेता हैं और मोदी की पूरे देश में एक अपील है। हालांकि चिदंबरम ने कहा कि वो इन नतीजों को नोटबंदी पर जनता की स्वीकृति नहीं मानते।

भाजपा और सहयोगी दलों ने उत्‍तर प्रदेश चुनावों में 403 में से 325 सीटों पर जीत हासिल की है। उसे तीन-चौथाई सीटें हासिल हुई है। वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन केवल 56 सीटों पर सिमट गया। वहीं मायावती की पार्टी बसपा तो 19 सीटों पर ही थम गई। इसके अलावा उत्‍तराखंड में भी भाजपा ने सरकार बनाई है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !