LALU ने MODI से कहा: तुम भी कान छिदवा लो, सिर छिलवा लो

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। 'तुम भी कान छिदवा लो, सिर छिलवा लो, वेश बदल लो। ज्यादा दु:खी मत होना, ई लोगों ने तुम्हें शपथ ग्रहण में भी नहीं बुलाया। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने यह टिप्पणी भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील मोदी के ट्वीट के जवाब में की। सुशील मोदी ने रविवार को ट्वीट कर लालू प्रसाद से सवाल किया था कि 'क्या यूपी में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर इतने सदमे में हैं कि आपको समझ में नहीं आ रहा है कि क्या गाली दें। इसी के जवाब में श्री प्रसाद ने भी ट्वीट कर भाजपा नेता पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि सुशील मोदी को तो भाजपा ने शपथ ग्रहण में भी नहीं बुलाया। इसके पहले एक ट्वीट के जवाब में उन्होंने कहा था कि श्री मोदी यूपी में चुनाव प्रचार में नहीं गये, इसलिए भाजपा को लाभ हो गया।

उधर, स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी श्री मोदी को पत्र लिखकर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि आदरणीय मोदीजी आप बड़े नेता हैं किसी पर आरोप लगाने के पहले पूरी जानकारी हासिल कर लें। उन्होंने कहा है कि एएनएम की बहाली में पैरवी करने वाले जिस अधिकारी का नाम उन्होंने लिया है, वह मेरे ओएसडी नहीं हैं। श्री मोदी को पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में झांकने की आदत सी पड़ गई है। 

राजनीति में स्वस्थ्य परम्परा के तहत बयान जारी किया जाना चाहिए। केवल अखबार में बने रहने के लिए किसी पर आरोप लगाना स्वस्थ्य परम्परा नहीं है। उल्लेखनीय है कि श्री मोदी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि जिस अधिकारी शंकर प्रसाद ने एनएनएम बहाली के लिए पैरवी की थी वह स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के ओएसडी हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!