गिरोह बनाकर 20 से ज्यादा लूट करने वाला AAP नेता गिरफ्तार: DELHI POLICE

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी की युवा इकाई का अध्यक्ष नजीब गिरोह बनाकर दिल्ली में लूटपाट करता था। उसके पूरे गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह का खुलासा तब हुआ जब 25 लाख की लूट करते समय इनका एक साथी पब्लिक के हाथ लग गया। पुलिस ने आप नेता के पास से लूट की रकम भी बरामद की है। पुलिस को उसके पास से एक बिना लाइसेंस वाली पिस्टल और एक चोरी की बाइक भी मिली है।

पुलिस के मुताबिक 12 मार्च को नजीब ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिल्ली के मौजपूर इलाके में लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट के दौरान इन लोगों ने फायरिंग भी की थी जिसमें एक आदमी घायल हो गया था। लूट के बाद वहां मौजूद लोगों ने उनके एक साथी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसी आरोपी के बयान के बाद आप नेता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को फुरकान नाम के आरोपी ने आप नेता नजीब का नाम बताया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फुरकान पहले भी कई मामलों में फरार चल रहा था और वो इस गैंग को चला रहा था। फुरकान के बयान के बाद पुलिस ने जॉनी, फैसल, नावेद और उसके भाई नजीब को गिरफ्तार किया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!