मप्र: अब डाकिया भर्ती परीक्षा में भी घोटाला, FIR, गिरफ्तार

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भर्ती परीक्षाओं में हो रहे फर्जीवाड़े के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले रविवार को पोस्टमैन भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के बात सामने आई है। भर्ती परीक्षा में हरियाणा के दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार मॉडल स्कूल में पोस्टमैन की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। 

परीक्षा की तमाम व्यवस्था को ठेंगा बताते हुए हरियाण निवासी नरेंद्र ने प्रीतम नाम के परीक्षार्थी की जगह पर परीक्षा दी। परीक्षा देने के बाद नरेंद्र चला गया और बाद में जब प्रीतम दस्तावेजों का वेरीफिकेशन कराने के लिए पर्यवेक्षक के पास गया तो उसने फर्जीवाड़े को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की एक टीम आरोपी नरेंद्र की तलाश में जल्द ही हरियाणा जाएगी। साथ ही पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि प्रीतम और नरेंद्र के अलावा कोई औक गिरोह तो परीक्षा के फर्जीवाड़े में शामिल नहीं है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!