सोलापुर। यहां के पत्रकार भवन चौराहे पर चार लोगों ने फैमिली कोर्ट के जज पर एक गिरोह ने जानलेवा हमला किया है। इस हमले में गंभीर रुप से घायल जज को हाॅस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरु कर दी है। फिलहाल हमले के कारण के बारे में पता नहीं चला है।
सोलापुर फैमिली कोर्ट के जज शाम रुकमे (46) कल शाम सात रास्ता विजापुर रोड से अपनी कार से जा रहे थे। उनके पीछे से दो बाइक पर और एक सुमा से आए लोगों में एक ने गाडी रोकने के लिए कहा, जज ने कार रोकी। इसके बाद चार लोग जज को धमकाने लगे, उसमें से एक ने उन पर वार किया।
बीच सड़क पर जज की हो रही मारपीट के दौरान एक पुलिस वाला वहां पर पहुंचा और उसने अन्य लोगों की मदद से जज को छुडाया। तब तक चारों लोग फरार हो गए। पुलिस वाले ने चारों को पहचाना और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं जज रुकमे की शिकायत करने के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को तीन दिन पुलिस हिरासत मिली है।