शादी से 4 दिन पहले फरार हुए डांस टीचर के लिव इन पार्टनर के खिलाफ रेप का मामला

Updesh Awasthee
भोपाल। लिव इन रिलेशनशिप में तीन साल तक एक डांस टीचर से ज्यादती किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी शादी के चार दिन पहले गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ अशोका गार्डन थाने में ज्यादती का प्रकरण दर्ज कराया।

अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय पीड़िता डांस टीचर है। वह अशोका गार्डन में ही रहती है। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2012 में उसकी दोस्ती जेल रोड गांधी नगर निवासी राजीव शर्मा से हुई थी। गत 2013 से दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। इस दौरान राजीव ने युवती का शारीरिक शोषण किया। परिजनों ने 16 दिसंबर 2016 में दोनों की मंगनी कर दी।

उनकी शादी का दिन 1 फरवरी का होना तय हुआ, लेकिन इससे पहले कि आरोपी 27 जनवरी को गायब हो गया। उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने गांधी नगर थाने में राजीव की गुमशुदगी दर्ज कराई। कई दिनों तक राजीव का इंतजार करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पीड़िता ने रविवार को उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!