UP में सपा के मंत्री ने कांग्रेस को बताया छोटा शैतान

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन पर खुद सपा के ही एक मंत्री ने विवादित बयान दिया है। सरकार में खेल कूद मंत्री और युवा कल्याण मामलों के राज्यमंत्री रामकरन आर्या ने इशारों ही इशारों में बीजेपी को बड़ा राक्षस बताया लेकिन साथ ही कांग्रेस को छोटा शैतान बता बैठे। 

उन्होंने कहा, “मैं बिना कांग्रेस के सरकार बना लेता लेकिन बहुत बड़े राक्षस को मारने के लिए छोटे-छोटे शैतान को इक्ट्ठा किया है।” आपको बता दें कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। 

कौन हैं राम करन आर्या: 
राम करन आर्य, उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा सभा में विधायक और सपा सरकार में मंत्री हैं। 2012 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश की महादेवा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान: 
सपा मंत्री रामकरन इससे पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। पिछले साल उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आने वाले चुनावों में जो हमें वोट नहीं देगा वो हमारा सगा नहीं है। उन्होंने कहा था, “पोलिंग के दिन जो भी कार्यकर्ता बूथ पर खड़ा होकर मुलायम और अखिलेश को वोट देगा, वहीं उनका सगा है। बेटी देना और बेटी लेना कोई रिश्तेदारी नहीं है।”
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!