नवीन धमीजा/फरीदाबाद। स्पा सेंटर में रिसेप्सिनिस्ट नौकरी करने गई एक लड़की पुलिस की छापामार कार्रवाई के दौरान देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार कर ली गई। जमानत पर लौटकर आई तो जिसने नौकरी दिलवाई थी, उसी ने रेप कर डाला। रेप के दौरान वीडियो भी बनाया। अब वो कह रहा है कि सेक्स वर्कर बन जाओ। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
20 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वो कुछ समय पहले सेक्टर-20 स्थित एक मॉल में गई थी। वहां उसकी मुलाकात मुमताज नामक व्यक्ति से हुई। उसने कहा कि उसकी मॉल में दुकान है, वह नौकरी दिला देगा। उसे वहां एक स्पा सेंटर में रिशेपसनिस्ट दिला दी गई। महिला का आरोप है कि स्पा सेंटर में गलत काम होता था। कुछ समय बाद महिला पर भी गलत काम के लिए दबाव डाला जाने लगा। सितंबर 2016 में स्पा पर पुलिस ने छापा मार दिया।
देह व्यापार में लिप्त कई लड़कियों को पकड़ा गया। इसमें वह युवती भी गिरफ्तार कर ली गई। अब वह जमानत पर है। विगत 8 जनवरी को महिला के पास मुमताज का फोन आया और मिलने के लिए कहा। वह उससे मिलने सेक्टर-20 चली गई। आरोपी ने वहां उससे दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। अब वह उसे ब्लेकमेल कर परेशान कर रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।