छोटे भाई और दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी का गैंगरेप

Updesh Awasthee
जबलपुर। सिहोरा में रहने वाली एक महिला के साथ मंगलवार रात उसके पति ने अपने छोटे भाई और दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुराचार किया। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सिहोरा पुलिस के मुताबिक पास के गांव में रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला की शादी 18 साल पहले नगर के युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। तकरीबन पांच साल पहले महिला ने न्यायालय की शरण ली तो कोर्ट ने महिला को गुजारा भत्ता देने के साथ ससुराल में ही उसे अलग से रहने का आदेश उसके पति को सुनाया।

इसके बाद से महिला ससुराल में ही एक कमरे में पति से अलग रह रही थी। महिला का आरोप है कि मंगलवार रात उसका पति अपने छोटे भाई और एक दोस्त के साथ उसके कमरे में आया दुराचार किया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। इसके बाद महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी घर से फरार हैं। JABALPUR | SIHORA | WIFE | GANG RAPE | CRIME | 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!