इस अंग्रेजी हॉरर सीरियल को देखकर प्लान किया गर्लफ्रेंड का मर्डर

भोपाल। वो अंग्रेजी हॉरर सीरियल WALKING DEAD देखता था। इसमें क्रूरतम हत्याएं और लाशों को छुपाने की घटनाओं का चित्रण किया जाता है। यहीं से उसने मर्डर प्लान किया। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका की हत्या की और उसकी लाश घर में ही एक बक्से में बंद करके सीमेंट भर दी। फिर चबूतरा बनाकर मार्बल लगा दिया। वो प्यास लगने पर शराब और बीयर पीता था। 3 महीने से नहाया नहीं था। बदबू भगाने के लिए परफ्यूम यूज करता था। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उदयन मात्र 12वीं कक्षा तक पढ़ा लिखा है। वह आईआईटी पास आउट नहीं है। उसने झूठ बोला था। उसके माता-पिता की संपत्ति और पैसे के कारण उसका रहन-सहन काफी विलासिता पूर्ण था। उसके माता-पिता का एक फ्लैट दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी से 10,000 रुपए, साकेत नगर स्थित मकान के भूतल का किराया 5,000 रुपए प्रतिमाह उसे मिलता था। इसके अलावा पिता के संयुक्त खाते में 8.5 लाख रुपए की एफडी का ब्याज भी उसे मिलता था। चूंकि उसके माता-पिता की मौत कंफर्म नहीं हुई थी अत: उनकी पेंशन भी थी। 

पूछताछ में उदयन ने पुलिस को बताया कि अंग्रेजी हॉरर सीरियल WALKING DEAD से प्रेरित होकर उसने अपनी प्रेमिका की हत्या और बाद में उसकी लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनायी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी साकेत नगर में अपने मकान की पहली मंजिल के अपने घर में काफी विलासितापूर्वक रहता था। घर के तीनों कमरों में एलसीडी लगे हैं और उसके पास एक महंगी कार भी थी लेकिन घर की साफ सफाई के लिये उसने कोई नौकर नहीं रखा था। उसके घर में चारों ओर सिगरेट के टुकड़े और शराब की खाली बोतलें बिखरी पड़ी थीं।

पुलिस ने बताया कि पुलिस जब दो फरवरी को उसे गिरफ्तार करने उसके घर में घुसी तो घर में होटल से लाये गये खाने के सड़ने और गंदगी से सारा घर बदबू मार रहा था। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी पिछले लगभग तीन माह से पानी की स्थान पर शराब और बीयर पी रहा था और करीब तीन माह से ही उसने नहाया भी नहीं था। अपने शरीर की दुगंर्ध दूर करने के लिये वह मंहगे परफ्यूम लगाता था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!