टीवी स्क्रीन पर दिखाई देंगी बिपाशा बसु

मुंबई। सिल्वर स्क्रीन पर देश भर के युवाओं की दिलों की धड़कन रही बिपाशा बसु अब टीवी पर दिखाई देंगी। वो रियलिटी शो करना चाहती है। लैक्मे फैशन वीक- 2017 में शामिल हुई बिपाशा ने कहा,"हम अलग-अलग तरह के दर्शकों के लिए कार्यक्रम पेश करते हैं। हालांकि अब लोगों की मानसिकता बदल रही है। इस समय मैं टेलीविजन कार्यक्रमों में रियलिटी शो जैसे कार्यक्रम करने के बारे में सोच रही हूं।"

रिलायंस जियो मैदान में हो रहे फैशन समारोह में अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शुक्रवार को फैशन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक के लिए रैंप वाक किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह फिक्शन कार्यक्रमों में भी हाथ आजमाना चाहती हैं, लेकिन अभी नहीं। बिपाशा इससे पहले साल 2015 में आई हॉरर फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं। 

'ओमकारा' में जिगर की आग से बीड़ी जलाने की प्रेरणा दे चुकीं 38 वर्षीय बिपाशा अप्रैल 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं, और जल्द ही वो एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!