वर्ल्डफैमस हो रही है चैरिटी की योगा स्टाइल

Updesh Awasthee
यूं तो योगा ने बाबा रामदेव को प्रसिद्ध और पतंजलि को पॉपुलर ब्रांड बना दिया परंतु कुछ और लोग भी हैं जो योगा के कारण फैमस हो रहे हैं। यूएस की रहने वाली चैरिटी लेब्लांक नामक महिला अलग स्टाइल से योग करती है। उनके योग आसन को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। 

जी हां, यूएस की रहने वाली चैरिटी लेब्लांक नामक महिला अलग स्टाइल से योग करती है। उनके योग आसन को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। दरअसल, चैरिटी अपने बच्चों के साथ योगा करती हैं। यहीं नहीं, योग करते समय वह अपने बच्चों को इस तरह से बैलेंस करती है जिसे शायद ही कोई कर सके।

चैरिटी कभी अपने हाथ पर बच्चों को खड़ा करती है तो कभी अपने पैरों पर। योग करते समय वह अलग अंदाज में अपने बच्चों को किस भी करती हैं। इसी अनोखे स्टाइल के कारण इंस्टाग्राम पर चैरिटी की फैन फॉलोविंग लगातार बढ़ती जा रही है।

चैरिटी का कहना है कि वो इस तरह के योग आसन करके खुद को फिट रखती है। वह अपने बच्चों को भी योग करना सिखाती है ताकि वो फिट रहें। लोग भी चैरिटी को बहुत पसंद करते हैं और उसे योग करते देख उत्साहित होते हैं। उनके पति को भी चैरिटी का योग करना काफी पसंद है। वह फैमिली योग प्रोग्राम में शामिल होते है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!