इस चमत्कारी पेड़ की पूजा करने से मिलती है मनचाही गर्लफ्रेंड

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। मनचाही गर्लफ्रेंड पाने के लिए लड़के क्या क्या नहीं करते। मनचाहा वर पाने के लिए लड़कियां कितने व्रत उपवास कर डालतीं हैं, फिर भी कई बार उनकी मुराद पूरी नहीं होती परंतु यहां एक ऐसा पेड़ है जिसकी परिक्रमा करके मन्नत मांगने से आपकी मनचाही गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड आपको मिल सकता है। कहते हैं इस पेड़ की छांव में बैठकर की गई प्रार्थना हमेशा स्वीकार होती है। 

ये 'चमत्कारी' पेड़ दिल्ली में है, जिसकी आपको पूजा करनी होगी और मनचाही गर्लफ्रेंड मिल जाएगी ऐसी मान्यता है। इस पेड़ को लेकर और अगर आप सोच रहे होंगे कि अंधविश्वासी लोग ऐसा मानते होंगे तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि ये पेड़ दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज में है।

ये कीकर का पेड़ है, जो लवर्स प्वाइंट के लिए मशहूर है। छात्र इस पेड़ को 'वर्जिन ट्री' भी कहते हैं। इतना ही नहीं छात्र वैलेंटाइन डे पर इस पेड़ की पूजा भी करते हैं। पेड़ को पानी से भरे दिल की शेप के लाल गुब्बारे और कंडोम से सजाते हैं। वैलेंटाइन डे के दिन किसी बॉलीवुड हीरोइन को दमदमी माई बनाया जाता है और 'दमदमी माई' की फोटो भी लगाई जाती है। अन्य बॉलीवुड एक्टर्स की भी फोटो यहां लगाई जाती है। छात्रों के बीच ऐसी मान्यता है कि वैलेंटाइन डे को होने वाले दमदमी माई की पूजा में जो भी मौजूद रहता है और प्रसाद लेता है उसे जल्द ही गर्लफ्रेंड मिल जाती है।

2014 में वैलेंटाइन डे पर दीपिका पादुकोण को दमदमी माई बनाया गया था, जबकि 2015 में मॉडल-एक्ट्रेस लिजा हेडन को ये खिताब मिला। वहीं लड़कियां भी पीछे नहीं रहतीं, उनके बीच बॉलीवुड एक्टर्स का क्रेज रहता है। वे दमदमी माई से जल्द से जल्द अच्छे ब्वॉयफ्रेंड से मिलाने की विश मांगती हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!