ज्योतिष: सचिन या सनी लियोनी जैसी स्थाई सफलता चाहिए तो यह आदत बदलें

सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है सभी नवग्रह इसके आसपास ही चक्कर काटते हैं। इसका वर्ण क्षत्रिय है। जैसे परिवार में पिता होता है वैसे ही आकाशमंडल में सूर्य होता है। सूर्य उष्ण प्रकृति का होता है। पित्त पर इसका पूर्ण प्रभाव होता है। जैसे ये राजा होता है, प्रकाश का कारक होता है वैसे ही जिन पत्रिका में सूर्य शक्तिशाली होता है वे लोग राजनीति में मंत्री, राज्यपाल या राष्ट्रपति के पद में रहते है। शासकीय सेवा में कलेक्टर, पुलिस प्रमुख आदि सूर्य के शक्तिशाली होने के कारण ही बनते है। 

किसी भी क्षेत्र में प्रमुख रहना नाम सम्मान कमाना अच्छे सूर्य की निशानी होता है। जिसका सूर्य अच्छा होता है ऐसा जातक नियमित रूप से कोई भी कार्य लगातार करने में विश्वास रखते है। अच्छे कार्यों से सूर्य बलवान होता है निम्न कोटि के कर्म सूर्य को कमजोर करते है। जो लोग अधिक नमक खाते है उनका सूर्य कमजोर रहता है। उच्च राशि का सूर्य जातक को विश्वव्यापी नाम तथा प्रतिष्ठा देता है। ऐसे ही कुछ लोगों की पत्रिका यहाँ दी जा रही है  जिससे हम  सूर्यपूजा द्वारा अपना भविष्य उन्नत कर सकें।

सचिन तेंदुलकर
15 एप्रिल से 15 मई तक सूर्य अपनी उच्च राशि मॆ रहता है सचिन का जन्म 24 एप्रिल कॊ हुआ था। सूर्य की दशा मॆ ही उन्होने क्रिकेट मॆ नाम और शोहरत कमाई तथा क्रिकेटर के रूप मॆ ऐसी जगह हासिल की जिसे हम क्रिकेट का बेताज  बादशाह कह सकते है।

जॉन सीना wwe
विश्व के जाने माने पहलवान,अभिनेता तथा कई कला के माध्यम से लोकप्रिय जान सीना आज जानी पहचानी हस्ती है।उनका जन्म 23 एप्रिल कॊ हुआ था।पत्रिका मॆ सूर्य उच्च राशि मॆ है।

सनी लियोनी
पोर्न इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती तथा वर्तमान मॆ भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री सनी लियोनी का जन्म 13 मई कॊ हुआ था। उनकी पत्रिका मॆ सूर्य उच्च राशि का है। इसीलिए जब वो उस दुनिया में थी तब भी नंबर 1 थी और जब वो इस दुनिया में आई तब भी बड़ी ही आसानी से स्थापित हो गई। 

हर तरह के कार्य मॆ हर तरह के लोग होते है कोई बहुत अच्छा काम करता है कोई अच्छा पैसा कमाता है परंतु शोहरत उनको ही मिलती है जिनका सूर्य अच्छा होता है।

सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए क्या करें 
नेत्रहीन लोगों की मदद करने से सूर्य अच्छा होता है यथासम्भव उनकी मदद करें।
बंदरों कों गुड़ चना खिलाने से सूर्य अच्छा होता है।
पिता की सेवा से सूर्य अच्छा होता है।
जो लोग अवैध रिश्तों/वैश्यावृत्ति/आशिकमिजाजी से दूर रहते है उनका सूर्य अच्छा होता है।

*पंडित चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"*
9893280184
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!